रुडकी, मई 9 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। जशोधरपुर गांव के केजीएन हाईस्कूल में शनिवार को अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह ने मदरसा संचालकों की बैठक में मदरसों के संचालन को लेकर सरकार की गाइड लाइन और मान्यता संबंधी नियमों की जानकारी दी। डॉ. सुरजीत सिंह ने कहा कि सभी मदरसा संचालक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त कर ही मदरसों का संचालन करें। उन्होंने बताया कि धार्मिक शिक्षा के लिए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से भी मान्यता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी बच्चों को समान शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...