आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़,संवाददाता। मुबारकपुर के मिल्लतनगर मोहल्ले में बुधवार को सुबह करीब दस की संख्या मे ईडी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मदरसा शिक्षक के घर पर धमके। शिक्षक के बंद मकान का ताला खोलवा कर नौ घंटे से ईडी की टीम जांच कर रही है। मोहल्ले में अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स देखकर लोग सकते में हैं। मोहल्ले के लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी करने में जुटे रहे। ब्रिटिश नागरिकता के बाद शमसुलहोदा के शिक्षक का वेतन लेने समेत अन्य मामलों की ईडी ने जांच पड़ताल की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब दस बजे मिल्लतनगर मोहल्ले में आई। शिक्षक शमसुलहोदा के बंद मकान की चाबी पड़ोसी के पास थी। पड़ोसी को बुलवा कर ईडी ने मकान का ताला खुलवा कर घर के अंदर पहुंच कर जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक ईडी की टीम शिक्षक के मकान के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.