मदरसा शिक्षकों को दिया स्वगणना का प्रशिक्षण
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से हरिऔध कला केंद्र में गुरुवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मदरसा विभाग के अध्यापकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने किया। कार्यशाला में मदरसा विभाग के अध्यापकों को स्वगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता एवं तकनीकी बारीकियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनगणना 2027 के विभिन्न आयामों एवं उसकी महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.