मदरसा शिक्षकों, कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा देने की मांग
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुकेरीगंज मोहल्ला स्थित संगठन कार्यालय में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की एक बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि उप्र की सरकार ने सभी विभागों को पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी है। मदरसा के शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अभी तक कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं दी गई है। उन्होंने शासन से शीघ्र मदरसों में कार्यरत अध्यापकों, कर्मचारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने संस्कृत विद्यालयों के सभी 77 लोगों का पांच माह से रुके वेतन की तत्काल भुगतान करने की डीआईओएस से मांग की। यह भी पढ़ें- 3.56 लाख वित्तविहीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.