गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के मदरसा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात मारपीट और लूटपाट के प्रयास की घटना सामने आई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित अमित कुमार कमलापुरी मंगलवार देर रात सुखबाना गांव से अपना बकाया पैसा लेकर मोटरसाइकिल से गढ़वा लौट रहे थे। उसी दौरान जैसे ही वह मदरसा रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उक्त युवकों ने अमित कुमार के साथ मारपीट की और उनसे लूटपाट करने का प्रयास किया। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित वहां से बचकर निकलने में सफल रहा। उसके बाद वह सीधे गढ़वा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.