रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रहमानी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मदरसा रहमानिया का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विभिन्न वर्गों में छात्राएं आगे रहीं। आलिया परवीन ने प्रथम, सिमरन परवीन ने द्वितीय और अकशा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रहमानी मकतब में रफ्फत परवीन को प्रथम, मोहम्मद अनस को द्वितीय और तैमूर आलम को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार मकतब-ए-दीनियत में तमन्ना परवीन ने पहला, सुफिया नाज ने दूसरा और मोहम्मद ईंजान ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉक्टर तंजीम हुसैन व हाफिज मोहम्मद मिकाईल रहमानी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहनाकी। इंजीनियर शाहरुख सिद्दीकी, मोहसिन खान, हाफिज इजराईल हुसैनी, आफरीन परवीन, सानिया परवीन, इस्मत जहां, मोहम्मद मकसूद आलम सहित अभिभावक एवं छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...