मिर्जापुर, फरवरी 3 -- कछवा। क्षेत्र के बजहा गांव स्थित मदरसा रजाए मुस्तफा में रविवार की रात जलसा ए दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। मदरसा के मौलाना शमीम ने मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता मौलाना सैयद अफरोज मियां (रामपुर) ने कहाकि शिक्षा जीवन का स्तंभ है। शिक्षा से ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। मदरसा रजाए मुस्तफा के तीन बच्चों को पगड़ी बांध कर सर्टिफिकेट प्रदान किया। जलसा को शायर अनवर हुसैन चतुर्वेदी ने अपने नातिया कलाम में पढ़ा तेरा हो जाएगा कल्याण नबी का कहना दिल से मान। इसी के साथ शायर मुमताज अहमद, शायर सद्दाम हुसैन वाराणसी ने अपने नातिया कलाम से शमा को बांधे रखा। वहीं तालिबे तलवा मोहम्मद शान रजा बेलवा वाराणसी, मोहम्मद अर्श हाशमी जमुआ बाजार,मोहम्मद समीर चुनार ने अपने कलाम पढ़े। कार्यक्रम का संचालन निसात अहमद (छपरा) ने किया। इस मौके...