अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधीन संचालित राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में जिले के हज यात्रियों का प्रशिक्षण सोमवार को स्थानीय मदरसा इस्लामिया यतीमखाना में आयोजित होगा।जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 10 बजे से जिले के 190 हजयात्रियों के लिए प्रशिक्षण और दुआईया मजलिस निर्धारित है। बताया गया कि हजयात्रा को सफल और सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर यह कार्यक्रम विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के चयनित हज यात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस के लिए बिहार राज्य हज कमेटी द्वारा कुछ हाजियों को प्रशिक्षित किया गया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.