मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- सरैया। रतवारा चंदन गांव में शनिवार को मोहिब्बाने रसूल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. रहमतुल्लाह राईन मुन्ना ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन उलेमाओं ने शिरकत की। इस दौरान वक्ताओं ने मदरसा के हाफिज बच्चों की दस्तारबंदी में भाग लेकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर हाफिज अमीरुद्दीन साहब, गुलाम जिलानी मिस्बाही, पीर-ए-तरीकत चकना शरीफ शहाबुद्दीन साहब, मो. सय्यूम साहब, नसीम अख्तर साहब आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.