कटिहार, जून 14 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड की कान्तनगर पंचायत स्थित सिमराहा सरकारी मदरसा में शिक्षक नियुक्ति को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरारी में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मदरसा में शिक्षक नियुक्ति को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट गिरफ्तारमदरसा में नियुक्ति प्रक्रिया बताया जाता है कि मदरसा के सचिव हबीबुर रहमान के नेतृत्व में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों एवं दूसरे पक्ष के लोगों ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सभी नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं को दरक...