सहारनपुर, अप्रैल 19 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में झाड़फूंक के बहाने के एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीमार बच्चे के लिए ताबीज बनवाने गई महिला को मौलवी ने नशीला पानी पिलाकर उसकी अस्मत लूट ली। उसके साथी ने भी महिला के साथ रेप किया। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने मौलवी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उसका लड़का कई दिनों से बीमार था। उसे गांव माजरी का एक युवक मिला और उसने मौलवी के पास से ताबीज बनवाने की बात कही। महिला उसके झांसे में आ गई। 15 अप्रैल को आरोपी उसे झाड़ फूंक के बहाने गांव सीड़की स्थित मदरसे में लेकर...