दरभंगा, मई 3 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। वित्तीय संकट से जूझ रहे रेवढ़ा स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम में रविवार को प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. शाहिद जया अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मदरसा के शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने, मध्याह्न भोजन योजना के बेहतर संचालन के साथ साथ मदरसा भवन के रंग रोगन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. शाहिद जया अहमद ने अपने स्तर से मदरसा में बैठने के लिए चार कुर्सियां एवं बच्चों के बैठने के लिए कई चटाई उपलब्ध कराई। साथ ही छात्र-छात्राओं को जल्द ही ड्रेस, बैग और कापी उपलब्ध करवाने की घोषणा की। बैठक में सचिव मो. अमानुल्लाह, प्रभारी प्रधान मौलवी मो. नौशाद आलम, सहायक शिक्षक मो. तनवीर अख्तर, सदस्य इम्तियाज अहमद और एहरार अहमद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.