सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- पुपरी। अपने मौसी के घर आवापुर से मदरसा में पढ़ने के लिए निकले छात्र का अज्ञात बदमाशों के द्वारा अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर बाजपट्टी थाना के हरपुरवा गांव निवासी मो नौशाद के द्वारा पुपरी थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। पुलिस के दिए गए आवेदन में मो नौशाद ने बताया है कि 14 अप्रैल को उसका पुत्र समशगिर 14 वर्ष आबापुर मदरसा में गया था। उस दिन वह अपने मौसी के घर आबापुर में रह गया। 15 अप्रैल को समशगिर अपने मौसी के नाती के साथ मदरसा में पढ़ने के लिए निकला। समशगिर रेलवे लाइन के बगल होकर गया जबकि उसके मौसी का नाती दूसरे रास्ते से गया। यह भी पढ़ें- बाजार के लिए निकला किशोर लापता 16 अप्रैल को मालूम हुआ कि उसका पुत्र मदरसा में नही पहुँचा है। मो नौशाद का एक पुत्र सऊदी अरब में रहता है। सभी ने समशगिर का फो...