मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- औराई। रतवारा पश्चिमी पंचायत के मेडीडीह गांव में मदरसा अमजदिया असलमिया के प्रांगण में शनिवार को निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि यह सराहनीय कदम है। विशिष्ट अतिथि आमिर रहमानी, आजाद समाज पार्टी नेता आफताब आलम, मौलाना महबूब रजा फैजी, मदरसा के संचालक मौलाना तौसिफ रजा अमजदी, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. ऐजाज, मुखिया अबू बकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सहनी, मो. नसीरूद्दीन, मौलाना फजले हक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...