पाकुड़, अप्रैल 5 -- प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया मजहरुल उलूम द्वारा विद्यालय चले अभियान के तहत एक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को जागरूक करना है। अभियान के दौरान नए बच्चों का नामांकन किया गया। साथ ही उन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं आ रहे हैं। शिक्षकों द्वारा ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर संपर्क किया गया और उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षक हफीजुल अंसारी, खुर्शीद आलम ,अब्दुल कयूम शेख एवं सबा करीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन शिक्षकों ने सक्रिय रूप से अभियान में भाग लेते हुए अभिभावकों से संवाद स्थापित किया और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया। मदरसा के प्रधानाध्यापक अब्दुल...