संभल, मार्च 28 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में खेल मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर बने मदरसा मस्जिद की शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करेगी। पैमाइश से पहले शुक्रवार को दूसरे दिन भी मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने खड़ंजा उखाड़ने का कार्य किया। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में करीब डेढ़ दशक पहले मदरसा-मस्जिद बनाई गई थी। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, गाटा संख्या 630 पर 0.126 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मदरसा मस्जिद बनी हुई है। यह गाटा संख्या अभिलेखों में खेल मैदान और खाद के गड्ढों में दर्ज है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी कि ग्राम समाज की भूमि पर न केवल मस्जिद बल्कि मकान भी बना लिए गए हैं। तहसीलदार ने बुधवार को हल्का लेखपाल को गांव भेजा था। लेखपाल ने गांव पहुंचकर अभिलेखों का मिलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.