नैनीताल, जुलाई 3 -- भवाली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह निर्णय राज्य के शिक्षा तंत्र को अधिक पारदर्शी, समान और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से शिक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी तथा विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों को बल मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...