भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में दो केंद्रों पर चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को कुल 649 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि कुल 144 बच्चों ने परीक्षा से किनारा कर ली। परीक्षा को लेकर दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम बना रहा। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रही। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि दो केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा चल रहा है। पहली परीक्षा केंद्र दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया गोपीगंज में प्रथम पाली सेकेंडरी अरबी और सेकेंडरी फारसी समेत दूसरे केंद्र मदरसा प्राइमरी इस्लाह पचभैया भदोही में सेंकेडरी अरबी संग सेकेंडरी फारसी में कुल 606 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 127 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 479 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। इस...