बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित मुंशी-मौलवी हाईस्कूल और आलिम इंटर का परीक्षा परिणाम शनिवार शाम को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया। जैसे ही बोर्ड मुख्यालय द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड किया गया जिले के मदरसा छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में भी छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों को पछाड़ दिया है। जिले में मुंशी-मौलवी हाईस्कूल परीक्षा में मदरसा महद अब्दुल्ला बिन मख्तूम की होनहार छात्रा रिफा और इकरा ने संयुक्त रूप से पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरी ओरआलिम इंटरमीडिएट की परीक्षा में मदरसा खादिम उल इस्लाम मीरपुर के छात्र कासिम खान ने जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉप किया है और अपने संस्थान सहित पूरे जिले का...