शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार को जिले में हुई, लेकिन पहले ही दिन उपस्थिति कम रहने से परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। जनपद में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहर के नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर कॉलेज और तिलहर का आरवीएम इंटर कॉलेज शामिल हैं। पहले दिन औसतन केवल 60 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि करीब 40 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहली पाली में 320 परीक्षार्थियों में से 204 उपस्थित रहे और 116 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 51 में से 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि चार गैरहाजिर रहे। एजेड खान इंटर कॉलेज में पहली पाली में 282 में से 168 उपस्थित और 114 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 94 में से 85 उपस्थित और नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.