अमरोहा, मई 25 -- मदरसा बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में जिले के चार परीक्षार्थी प्रदेश की टॉपटेन सूची में शामिल हुए हैं। मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। जिसमें मदरसा आलिया जाफरिया की छात्रा उम्मुल खैर ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं दारुल उलूम सैय्यादुल मदारिस के छात्र रिजवान ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जामियातुल मुंतजिर मदरसे के मोहम्मद मिया ने 81 .20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया। मदरसा आलिया जाफरिया के मोहम्म्द काशिफ ने भी 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मदरसा बोर्ड : टॉप-10 में सिर्फ छात्राओं का दबदबा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद न...