आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा गुरूवार को नौ केंद्रों पर दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 485 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। नकल रोकने के लिए सचल दस्ता लगातार परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहा। परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिले में मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा गुरुवार को सख्ती के बीच संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्रों के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर...