आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़,संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को नौ केंद्रों पर सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दूसरे दिन के दोनों पालियों की परीक्षा में 582 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल रोकने के लिए सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करता रहा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक हुई। जिले में मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी,सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचे। मुख्य गेट पर सघन चेकिंग करने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में दोनों पालियों की परीक्षा हुई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षां अग्रवाल ...