गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से अरबी एवं फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंयक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी के मध्य आयोजित होंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तथा शाम 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। गोरखपुर में 1086 परीक्षार्थियों के लिए छह अनुदानित मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.