कानपुर, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं सोमवार से नगर के छह सेंटरों पर शुरू हो गईं। पहले दिन 32 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दीं। छात्राएं बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। बच्चों को परिवार के सदस्यों के सुपुर्द करने के साथ चेतावनी दी गई कि वे बच्चों के साथ परीक्षा देने न आएं। नगर में घाटमपुर और बिल्हौर के अलावा फैज ए आम इंटर कॉलेज, एमएम अली हाईस्कूल, तालीमुल इस्लाम और कौमी दानिशगाह सेंटर बनाए गए हैं। मुंशी और मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षाएं दो पालियों में हुईं। प्रथम पाली मुंशी व मौलवी (सेकेण्डरी) में पंजीकृत कुल 1651 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1073 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। 578 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली आलिम (सीनिय...