गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित अरबी और फारसी की मुंशी/मौलवी सेकेंडरी और आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 मई को जारी होगा। परिषद के रजिस्ट्रोर कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे लखनऊ के जवाहर भवन स्थित कार्यालय में की जाएगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...