वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। दो पलियों में हुई परीक्षा में पहले दिन काफी सख्ती दिखी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी गई। सचल दस्ता भी औचक निरीक्षण कर रहा था। केंद्र पर सख्ती के कारण ही मुंशी-मौलवी के 21.86 और आलिम के 13.86 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार जिले में छह केंद्र बने हैं। पहली पाली में सेकेंडरी अरबी (मौलवी) और सेकेंडरी फारसी (मुंशी) की परीक्षा हुई। इस बार परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये लखनऊ से निगरानी की जा रही थी। मौलवी के कुल 959 विद्यार्थियों में 794 उपस्थित थे। 165 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं मुंशी के 590 विद्यार्थियों में 421 उपस्थित और 169 ने इम्तिहान नहीं दिया। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी अरबी (आलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.