मदरसा बोर्ड : प्रदेश में साइमा और रुखसार का तीसरा व छठवां स्थान
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) व सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा 2026 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जिले की दो छात्राओं ने तीसरा व छठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। हालांकि आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में टॉप टेन सूची में जिले का कोई भी छात्र शामिल नहीं हो सका है। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) परीक्षा में जामिया रजविया अहले सुन्नत में पढ़ने वाली साइमा परवीन ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं मदरसा अरबिया शमशुल उलूम में पढ़ने वाली रुखसार बानो ने प्रदेश में छठवां स्थान पाया है। उन्होंने 88.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।बताते चलें कि परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.