वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। दोनों में ही टॉप-10 में सिर्फ छात्राएं ही जगह बना पाई हैं। आलिम में 541 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें 491 पास हुए। यानी 90.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं मुंशी/मौलवी में 1228 ने परीक्षा दी थी। इसमें 1159 पास हुए हैं। इनका प्रतिशत 94.38 फीसदी रहा। यह भी पढ़ें- रिजल्ट : मदरसा बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने बढ़ाया संस्थान का मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...