मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। मदरसा शिक्षा परिषद के सचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को सात केंद्रों पर दोनो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में 2552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 560 ने छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए दो सचल दस्ते की टीम केंद्रों के निरीक्षण में जुटी रही। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने का सख्त निर्देश दिया। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक दोनों पालियों संपंन हो गयी। पहली पाली की परीक्षा में 2327 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 458 अनुपस्थित और 1870 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 785 पंजीकृत रहे। जिसमें 682 उपस्थित और 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्...