गोड्डा, अप्रैल 27 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा गांव स्थित मुमताज नगर मदरसा फैजूल कुरआन के प्रांगण में रात्रि को इजलास-ए-आम (जलसा) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसा फैजुल कुरआन का संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का आगाज कारी मो. तहसीन ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। इसके बाद नात-ए-पाक और तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ। मौके पर उलेमा-ए-किराम ने अमन-चैन, मुल्क की तरक्की और खासकर बच्चों की बेहतर तालीम के लिए सामूहिक दुआ की। मंच पर मौजूद उल्मा ए किराम ने जलसा में मौजूद लोगों को संबोधित किया मौलाना मो. इकबाल कासमी, मौलाना मुफ्ती निजामुद्दीन, मौलाना मो. मुफ्ती सरवर नदीम कासमी, मौलाना मो. शम्स परवेज, मौलाना मो. शौकत एवं मौलाना मो. अब्दुल रज्जाक कासमी ने कहा इंसान की जिंदगी का...