जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- मदरसा फैजुल उलूम में रविवार शाम उर्स कमेटी की एक बैठक हुई। इस बैठक में अल्लामा अरशद उल कादरी (रह.) के 25वें सालाना उर्स को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उनके उत्तराधिकारी हजरत अल्लामा डॉ. गुलाम जरकानी कादरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कारी सदाकत हुसैन द्वारा तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुई। इसके बाद तनवीर आसवी ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। बैठक में अल्लामा अरशद उल कादरी के बड़े साहबजादे मौलाना गुलाम रब्बानी (दिल्ली) और मौलाना गुलाम शारानी (जमशेदपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वर्ष 25वां (सिल्वर जुबली) उर्स होने के कारण इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। उर्स को सफल बनाने के लिए उर्स कमेटी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन भी किया गया। अपने संबोधन में डॉ. गुलाम जरकानी का...