जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। मानगो जाकिरनगर शाल बगान स्थित मस्जिदे सिबतैन मे संचालित मदरसा सिबतैन के छात्रों का वार्षिक परीक्षा ( 2026) सकुशल संपन्न हुआ । 'दावते इस्लामी' के संरक्षण मे चलने वाले इस मदरसा मे अरबी, हदीस, सुरतुल कुरान इस्लामिक बुनियादी बातें आदि विषयों की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी जो पाठ्यक्रम मे शामिल हैं । विद्यार्थियों मे परीक्षा को लेकर अति उत्साह देखा गया । सभी विषयों की परीक्षा परीक्षकगण कारी सद्दाम अजहरी, मौलाना मेराजुद्दीन फैजी व कारी यूसुफ रजा की निगरानी में कदाचारमुक्त संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.