अररिया, अप्रैल 28 -- अररिया, निज संवाददाता मदरसा में पढ़ने जा रहे जिले के 144 बच्चों को कटनी स्टेशन पर रेस्क्यू किये जाने के मामले पर सोमवार को जन जागरण शक्ति संगठन ने शहर के एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट की। प्रेस वार्ता में मानवाधिकार कार्यकर्ता और बच्चों के एक दर्जन से अधिक अभिभावकों ने इस प्रकरण पर विस्तार से अपनी बातें रखीं। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे उनकी मर्ज़ी से महाराष्ट्र और कर्नाटक के तीन मदरसे में पढ़ने के लिए जा रहे थे। उन मदरसों में पढने का सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है। बच्चों के साथ उनके शिक्षक थे। उनके पास रेल यात्रा का वैध टिकट था, ज़रूरी कागजात और माता पिता के सहमति पत्र थे, बावजूद प्रशासन इसे बाल तस्करी का मामला बनाई और उन्हें बाल गृह भेज दिया गया। कई दिनों के प्रयास और कटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.