गिरडीह, फरवरी 4 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित मदरसा नूर उलूम पिहरा में शब ए बरात के अवसर पर सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी मौलाना वसीम उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मदरसा में तालिम ले रहे बच्चे-बच्चियों के द्वारा नात भाषण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए मौलाना वसीम ने कहा कि पिहरा का यह मदरसा क्षेत्र में बेहतर तालिम देने का कार्य कर रहा है। जो काबिले तारीफ है। यहां पिहरा के अलावा दूसरे प्रखंडों से भी लोग छात्रावास में रहकर तालिम ले रहे हैं। जिसका खर्च समाज के सहयोग से चलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में तालिम बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को सभी तालिम दें। जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के लोग इस प्रकार के मदरसे के संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.