मदरसा नूरुल हुदा में नन्हे-मुन्ने बच्चों की स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरुल हुदा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आजाद ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने मदरसा प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। मदरसा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए विविध गतिविधियां भी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मदरसे में आधुनिक एवं रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.