दरभंगा, अप्रैल 26 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने प्रखंड के रेवढ़ा स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम की प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। इस मदरसे के संचालन के लिए तीन वर्षों से भी अधिक समय से तीन-तीन प्रबंध समितियां अपनी-अपनी दावेदारी कर रही थीं। इस वजह से मदरसे का सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए बिहार मदरसा बोर्ड की ओर से दावेदार सभी प्रबंध समितियों से जुड़े लोगों को साक्ष्यों के साथ बुलाकर संबंधित दस्तावेजों एवं विभागीय स्तर पर प्राप्त जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। इसके बाद बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने मो. शाहिद अहमद जया (डोनर), अध्यक्ष और मो. अमानुल्लाह (डोनर), सचिव वाली प्रबंध समिति को सही मानते हुए इस समिति को मदरसे के संचालन का दायित्व सौंपा है।इस यह भी पढ़ें- 8वां उर्स-ए-ताजुश्शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.