संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- मेंहदावल, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत मेंहदावल के ब्रह्मचारी मोहल्ला में निजी भूमि पर चल रहे मदरसे के निर्माण कार्य को प्रशासन ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और निर्माण से जुड़े सभी कागजात तलब कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि बारागद्दी निवासी जहीरुद्दीन अंसारी पुत्र मौलाना इदरीश द्वारा उक्त स्थान पर मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य जारी होने के दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय और थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह से की। शिकायत में निर्माण की वैधता और अनुमति को लेकर सवाल उठाए गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। देर शाम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.