मदरसा दिनिया कमेटी के अध्यक्ष बने सलाउद्दीन शेख व सेक्रेट्री बने गुलाम सरवर
देवघर, जून 12 -- लालगढ़ स्थित मदरसा दिनिया इस्लामिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मदरसा के सरपरस्त मोहम्मद मुशर्रफ हुसैन ने किया। बैठक में मदरसा और मस्जिद के सुचारु संचालन, बच्चों की बेहतर शिक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रबंधन कमेटी का गठन कर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में हाल के दिनों में हुई घटना के बाद मदरसे की सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी नहीं हो तथा आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मदरसे में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नई कमेटी में मोहम्मद सलाउद्दीन शेख को अध्यक्ष (सदर) एवं गुलाम सरवर को सचिव (सेक्रेट्री) बनाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.