कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यालय स्थित मदरसा दारुल उलूम एहसानिया प्रांगण में सोमवार को हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का प्रशिक्षण व टीकाकरण किया गया। इस दौरान हाजियों को ट्रेनर मो. नूर आलम एवं मो. इशहाक द्वारा यात्रा के दौरान बरतने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। हज कैसे मुकम्मल करना है इस बावत भी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन, मदरसा प्रबंधक सुल्तान अली, प्रधानाचार्य इकबाल अहमद, लिपिक मो. रफीउश्शन वासे, शिक्षक सुल्तान अहमद, नसीर अहमद, मो. फैजान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.