कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। दीनी मदरसों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी ने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को सफर के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें सलाह दी गई है कि वे सफर के दौरान अपना कंफर्म टिकट, मूल (ओरिजिनल) पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखें। यदि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना हो तो निकटतम जीआरपी स्टेशन पर सूचित करें। जमीअत कार्यालय को जानकारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...