देहरादून, अप्रैल 19 -- देहरादून। मदरसा छात्रों को रोककर उनसे एक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूछताछ करने, वीडियो वायरल करने पर मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई है। बच्चों का बाहर से पढ़ने आने को लोकतांत्रिक अधिकार बताया है और परिजनों की सहमति से ही उनके दाखिले की बात कही है। कहा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि बिहार भी हिन्दुस्तान का हिस्सा है। उत्तराखंड भी भारत का है, संविधान ने अधिकार दिया है कहीं भी पढ़े और कहीं भी जाए। उसी लोकतांत्रिक अधिकारी के तहत बच्चे यहां आते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में हिंदू युवक को 100 रुपये देकर मस्जिद में पढ़ाई नमाज, वीडियो बनाकर की वायरल बच्चों को रोकना एक तरह की डिजिटल लिंचिंग है। पुलिस, प्रशासन एवं बाल आयोग को...