मदरसा छात्रों को निशुल्क मिलेगी डेंटल किट
लखनऊ, मई 9 -- उत्तर प्रदेश सरकार का अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा कोलगेट-पॉमोलिव के साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एक विशेष कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के अल्पसंख्यक छात्र तथा मदरसों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों के डेंटल स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस पहल के लिए अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मदरसा छात्रों के बीच ओरल हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नियमित जांच की व्यवस्था करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.