देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। बिहार से देहरादून के मदरसों में पढ़ने के लिए पहुंचे छात्रों को रोककर उनसे अभद्रता, पूछताछ और वीडियो वायरल करने के मामले में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर इसकी कड़ी निंदा की। कहा कि बिहार भी देश का हिस्सा है, यहां मजदूरी करने वाले मजदूर अपने बच्चों को 17 अप्रैल को मदरसे में पढ़ने के लिए लाए थे। उन्हें एक व्यक्ति द्वारा रोका गया और अभद्रता, उत्पीड़न किया गया। कहा कि उनका नाम लेकर छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार से इस बारे में वार्ता हुई है। ऐसे माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस से अपील की है कि ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.