मुजफ्फर नगर, जून 29 -- शाहपुर। कस्बा शाहपुर स्थित दीनी शिक्षण संस्थान मदरसा गुलजार-ए-मुहम्मदी में मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के सुपुत्र मौलाना सैयद अज़हर मदनी ने प्रमुख समाजसेवी तौहीद त्यागी के निमंत्रण पर मुख्य द्वार की नींव रखकर विशेष दुआ कराई। मौलाना अज़हर मदनी ने कहा कि मदरसे इस्लामी शिक्षा और नैतिक मूल्यों के केंद्र हैं, जिनके विकास के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार जरूरी है। इस भव्य मुख्य द्वार का निर्माण शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी के निजी सहयोग से कराया जा रहा है। इस मौके पर मौलाना तराबुदीन, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना नजर मुहम्मद, प्रधान मुरसलीन, आमिर आजम खां सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मदरसा गुलजार-ए-मुहम्मदी में मुख्य द्वा...