कन्नौज, अप्रैल 17 -- मदरसा पढ़ने गई गांव की दो छात्राएं अवकाश के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी शाहिद खान पुत्र स्व. मुन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री आयशा और पड़ोस की उसकी हमउम्र शकीना पुत्री शमीम बीते बुधवार सुबह की सुबह तालग्राम स्थित मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम पढ़ने गई थीं। अवकाश के बाद दोनों मदरसे से बाहर तो निकलीं। लेकिन घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि छात्राओं की तलाश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.