लातेहार, फरवरी 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। शहर के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में शनिवार की शाम जलसा-ए- इस्लाह-ए- मोआशरा व सालाना तालीमी मुजाहिरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुफ्ती शोएब आलम कासमी, मुफ्ती सनाउल्लाह मजाहिरी, मुफ्ती कमरे आलम, मौलाना रिजवान दानिश नदवी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत कारी वहाजूल हक ने कुरान पाक की तिलावत से की। इस दौरान उलेमा-ए-कराम ने तकरीर से दीन और दुनिया की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। मुफ्ती शोएब आलम कासमी ने कहा कि आधुनिक दौर में दीन की समझ और दुनियावी तालीम दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान अब्दुल कयूम साहब, मुफ्ती अतीकुर्रहमान साहब, कैफ़ी आज़मी, मौलाना जकारि...