मदरसा के नाम पर 62.84 लाख धोखाधड़ी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना की पुलिस ने 62.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड कर गबन किया था।राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल लखनऊ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई थी। मदरसा शरीफुल उलूम गोसड़ी शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदपुर मदरसा आईडी-191100770 के प्रबंधक मो. इलियास ने फर्जीवाड़ा किया था। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से 62.84 लाख रुपये की शासकीय अनुदान धनराशि के गबन का प्रयास किया था। पुलिस उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।विवेचना के दौरान मो. इलियास निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज, हाल पता खोवा मंडी कस्बा सरायमीर का नाम प्रकाश में आया। दीदारगंज थाना के पुलिस चौकी मार्टीनगंज और रानी की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.