मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं
गया, जुलाई 28 -- बिहार राज्य के प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। इसे लेकर गया जिले के मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री से अविलंब आवंटन जारी करने की मांग की है। गया जी के मदरसा संस्कृत विद्यालय के सचिव मो. नाहिद अख्तर ने बताया कि आवंटन के अभाव में शिक्षकों और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनके परिवारों के समक्ष भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र आवंटन जारी कर वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिल सके। ज्ञापन में गया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.