शामली, अप्रैल 9 -- चौसाना। कस्बे के मदरसा इस्लामिया अरबिया इमदादुल उलूम में गुरुवार को वार्षिक जलसा पूरे धार्मिक उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में उलेमा, मौलाना और आमजन शामिल हुए। जलसे के दौरान दीन-इस्लाम की तालीम के साथ-साथ समाज में बेहतर अखलाक, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथियों के रूप में मौलाना हबीबुल्लाह मदनी, मौलाना शौकत अली, मौलाना जमील (पूर्व विधायक) और मौलाना अतहर हसन सहित कई प्रख्यात उलेमाओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए सबसे बड़ा हथियार है, जो न केवल व्यक्ति के जीवन को संवारती है बल्कि समाज को भी सही दिशा देती है। उन्होंने युवाओं से धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.